{"_id":"65c5cc813018578ff4035551","slug":"loni-police-station-in-charge-suspended-in-case-of-giving-gunner-to-history-sheeter-chahat-ram-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: हिस्ट्रीशीटर चाहत राम को गनर देने का मामला, लोनी थाना प्रभारी को किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: हिस्ट्रीशीटर चाहत राम को गनर देने का मामला, लोनी थाना प्रभारी को किया गया निलंबित
Fri, 09 Feb 2024 12:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:26 PM IST
सार
निठौरा गांव निवासी चाहत राम नेता लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चाहत राम नेता ने अधिकारियों से सांठगांठ कर दो से तीन सालों से गनर ले रखा था। यह गनर लोनी थाना से मिला हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव निठौरा में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर चाहत राम को पुलिस गनर देने के मामले में अधिकारियों ने लोनी थाना प्रभारी अनिल राजपूत को निलंबित कर दिया है। चाहत राम के पास दो से तीन सालों से गनर थे। मामला खुलने के बाद अधिकारियों ने गनर को वापस बुला लिया।
निठौरा गांव निवासी चाहत राम नेता लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चाहत राम नेता ने अधिकारियों से सांठगांठ कर दो से तीन सालों से गनर ले रखा था। यह गनर लोनी थाना से मिला हुआ था। हालांकि अधिकारियों की तरफ से कोई लिखित आदेश गनर देने के लिए नहीं हुआ था। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तत्काल आदेश के बाद गनर को वापस बुला लिया गया है। थाना प्रभारी अनिल राजपूत को निलंबित कर दिया है।