{"_id":"6a19816afa45e06322073c92","slug":"loni-municipal-board-meeting-councilor-attempts-suicide-by-dousing-himself-in-petrol-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में आत्मदाह की कोशिश: लोनी नगर पालिका में सभासद ने खुद पर डाला पेट्रोल, इस बात से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में आत्मदाह की कोशिश: लोनी नगर पालिका में सभासद ने खुद पर डाला पेट्रोल, इस बात से थे नाराज
Fri, 29 May 2026 05:38 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 29 May 2026 05:38 PM IST
सार
लोनी नगर पालिका बोर्ड बैठक में एक शख्स ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते अन्य सभासदों ने उन्हें रोका। पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोनी नगर पालिका में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड नंबर 1 के सभासद आदर्श प्रधान ने नगर पालिका के अधिकारियों पर गंभीर आरोपों के विरोध में पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते अन्य सदस्यों और कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और आग लगाने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
सभासद आदर्श प्रधान ने नगर पालिका के अधिकारियों पर जनता की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी करने, सफाई कर्मियों के बकाया वेतन का भुगतान न करने, नगर पालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार और भेदभावपूर्ण विकास कार्यों का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि वार्डों में विकास कार्यों में भी भेदभाव किया जा रहा है। सभासद का कहना है कि इन गंभीर मुद्दों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते उन्हें यह कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
आदर्श प्रधान का यह विरोध प्रदर्शन नगर पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान हुआ, जहां उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की। जब उन्हें लगा कि उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है, तो उन्होंने पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया। घटना के तुरंत बाद, इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसने इस मुद्दे को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचा दिया।
