फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni is becoming gridlocked due to waterlogging, broken roads, and encroachment.

Ghaziabad News: जलभराव, टूटी सड़क और अतिक्रमण से लोनी हो रही जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Loni is becoming gridlocked due to waterlogging, broken roads, and encroachment.
लोनी। नाले ओवरफ्लो होने से दिल्ली सहारनपुर मार्ग और गाजियाबाद मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे लाखों वाहनों को गंदे पानी के कारण जाम से जूझना पड़ रहा है। लोनी की कई कॉलोनियों में भी जल भराव से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली से सटे लोनी की हालत काफी दयनीय है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग लोनी से दिल्ली और गाजियाबाद आते-जाते हैं। हर रोज सुबह से शाम तक लाखों वाहन मार्गों से गुजरते हैं। बिन बरसात रोड पर हुए जल भराव के चलते मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। यहां आए दिन जाम लग रहा है। जल भराव की वजह से मार्ग में फंसकर कई बार वाहन बंद हो जाते हैं। शिव विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे, इंद्रापुरी कॉलोनी, गिरी मार्केट, पावी सादकपुर, अशोक विहार कॉलोनी का सामने जल भराव की समस्या हैं। दूषित पानी से बचने के लिए चालक वाहनों को रोड के दूसरी ओर ले आए जिसके चलते रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं, खन्ना नगर कॉलोनी लोनी नगर पालिका मार्ग, सालेह नगर कॉलोनी, डीएलएफ, अंकुर विहार, अशोक विहार कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों में जलभराव हो रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोनी के लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जलभराव की समस्या को खत्म करने की मांग की है। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अधीनस्थ कर्मचारियों को रोड से पानी निकाल कर समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed