फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni in 5 minutes to reach Delhi

पांच मिनट में पहुंचेंगे लोनी से दिल्ली

Fri, 13 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Loni in 5 minutes to reach Delhi
15 अप्रैल से ट्रायल - फोटो : Demo

आवास विकास परिषद गाजियाबाद की मंडोला विहार योजना की दिल्ली से दूरी कम होने वाली है। इसके लिए यमुना नदी पर 1.7 किमी लंबा फोर लेन पुल बनेगा। इससे सहारनपुर और बागपत व हरियाणा की ओर से दिल्ली आने-जाने वालों को 15 किमी बजाए मात्र पांच किमी की ही दूरी तय करनी होगी।

विज्ञापन


पुल निर्माण को लेकर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड और दिल्ली सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस पुल के बनने पर आने वाला खर्च भी दिल्ली सरकार ही उठाएगी। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को लखनऊ में आवास आयुक्त रुद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सहारनपुर-गाजियाबाद मार्ग पर 1058 हेक्टेयर में से 2700 एकड़ में मंडोला विहार योजना विकसित की जा चुकी है। यहां पर 8000 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इनमें 5000 का निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी पर पुल बन जाने के बाद गाजियाबाद की यह योजना दिल्ली से मात्र पांच किमी दूर रह जाएगी। योजना दिल्ली के निकट है, इसलिए यमुना पर पुल बनाने को लेकर परिषद ने सर्वे भी कराया था। इसमें करीब 250 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया।

इसी बीच यह पता चला कि दिल्ली सरकार यमुना पर पुल निर्माण को लेकर सर्वे करा रही है। इस पर दिल्ली सरकार से संपर्क किया गया और एनसीआर प्लानिंग बोर्ड में प्रस्ताव भेजा गया। जहां से वह पास हो गया।

इसके बाद आवास बंधु के उपाध्यक्ष अरुण दुबे से दिल्ली सरकार में इसकी पैरवी के लिए अनुरोध किया गया। बुधवार को आवास बंधु के उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से मिले। उन्होंने पुल बनाने को लेकर सहमति जताई और इसका निर्माण दिल्ली लोक निर्माण विभाग से कराने को कहा है। ऐसे में अब आवास विकास को पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

दिल्ली और यूपी दोनों के लोगों को होगा फायदा
पुल बनने से दिल्ली के साथ ही यूपी के लोगों को भी फायदा होगा। सहारनपुर, मेरठ, चंडीगढ़ आदि के लोगों को दिल्ली जाने के लिए यमुना पर पुल न होने वजीराबाद तक पहुंचने में करीब 20 किमी का सफर तय करना पड़ता है। पुल बन जाने से परिषद की योजना को तो फायदा होगा ही दिल्ली वालों को भी फैलने का मौका मिलेगा। दिल्ली की आबादी बढ़ रही है पुल बनने से वहां के लोगों के लिए भी मंडोला विहार योजना काफी सुविधाजनक होगी।

पुल बनने के बाद खरीदेंगे और तीन हजार एकड़ जमीन
आवास आयुक्त ने कहा कि पुल बनने के बाद योजना काफी अच्छी हो जाएगी। योजना के आसपास इस समय करीब 10000 एकड़ जमीन है और किसान बेचने को तैयार हैं लेकिन अभी हम बजट को देखते हुए करीब 3000 एकड़ जमीन खरीदेंगे। योजना अभी 1058 हेक्टेयर में है और यहां पर करीब पांच लाख लोगों का आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

योजना में छह किमी सड़क भी बनेगी
आवास आयुक्त ने बताया कि यूपी और ग्रेटर नोएडा की ट्रॉनिका सिटी के बीच एक इंटर स्टेट रोड बनाई जानी है। यह सड़क मंडोला विहार से होकर जाएगी। इसका प्रस्ताव दिल्ली मास्टर प्लान में भी है। सड़क का निर्माण यूपी स्टेट हाईवे कर रही है। इसका करीब छह किमी का भाग लोक निर्माण विभाग और दिल्ली निर्माण इकाई मिलकर बनाएगी। इसके बन जाने मंडोला विहार के आसपास का इलाका और विकसित होगा।

आसरा सपना के आवंटियों को तुरंत मिलेगा लाभ
परिषद ने आसरा सपना योजना के करीब चार हजार आवंटियों को पजेशन लेटर देने शुरू कर दिए हैं। इन लेटरों के बंटने के बाद भौतिक कब्जा दिया जाएगा। ऐसे में यहां रहने आने वाले इन परिवारों को पुल बनने का सीधा लाभ मिलेगा। योजना से दिल्ली की दूरी 5 किलोमीटर से भी कम रह जाएगी।


मलेशिया व सिंगापुर जाएंगे परिषद के अधिकारी
सिंगापुर की सीवरेज सिस्टम का अध्ययन करने आवास विकास परिषद की एक टीम मलेशिया-सिंगापुर के दौरे पर जाएगी। चीफ इंजीनियर आरके अग्रवाल के नेतृत्व में दल 14 मई को रवाना होगा। दल में वसुंधरा सर्किल के अधीक्षण अभियंता केए सिंघल और मंडोला के अरुण कुमार समेत कई अधिशासी अभियंता शामिल होंगे। मंडोला और सिद्धार्थ विहार योजना को सीवर समस्या से बचाने के लिए सिंगापुर की तर्ज पर सीवरेज सिस्टम बनाने की योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed