फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loco pilot's wife and children will be given counseling to reduce their stress

Ghaziabad News: लोको पायलट का तनाव कम करने को पत्नी-बच्चों की होगी काउंसिलिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot's wife and children will be given counseling to reduce their stress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेलवे यात्रा को सुखद, सुरक्षित व बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड नए तरीके अपना रहा है। इसी क्रम में अब रेलवे बोर्ड ने लोको पायलट का तनाव कम करने लिए उनकी पत्नी व बच्चों की काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है तनाव मुक्त रहने से लोको पायलट अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाएंगे और यात्रा को सुरक्षित बनाने में भी आसानी होगी।
हाल ही में रेलवे बोर्ड ने लोको पायलटों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया था। ट्रेन बेपटरी होने से लेकर तमाम घटनाओं का विश्लेषण करने के बाद पता चला कि कुछ घटनाएं लोको पायलट के तनाव में रहने की वजह से हुईं। इनमें कई पायलटों के तनाव का कारण पारिवारिक रहा। इसी को देखते हुए अब यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


अचानक फोन, मैसेज से बचने की सलाह : काउंसिलिंग के अलावा रेलवे कर्मचारियाें की पत्नी व बच्चों को कार्यशाला में भी बुलाया जाएगा। इसमें उनसे अपील की जाएगी कि मामूली बात पर वह लोको पायलटों को फोन व मैसेज करने से परहेज करें। किसी बड़ी पारिवारिक समस्या में भी पूरी स्थिति को भांपने, जानने के बाद ही कॉल की जाए। अचानक से किसी सूचना को देने से परहेज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि लोको पायलटों की हर एक समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। उनकी समस्याओं का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर होगा। उनकी सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रयास है कि मानसिक स्तर बेहतर रहने पर ही वह सजगता से काम करेंगे। समय समय पर मनो चिकित्सक से भी उनकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। इससे कई प्रकार की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed