{"_id":"5eb14afd8ebc3e906f64a98f","slug":"lockdown61","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वारियर्स को समर्पित बच्चों ने बनाई अपनी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वारियर्स को समर्पित बच्चों ने बनाई अपनी पेंटिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nकोरोना वारियर्स को समर्पित बच्चों ने बनाई अपनी पेंटिंग\n\n- किसी ने कोरोना वारियर्स को कहा देवदूत तो किसी ने दिया भगवान का दर्जा\n\n- इंदिरापुरम के बच्चों के बीच संस्कार भारती की ओर से आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। संस्कार भारती की ओर से कोरोना वारियर्स को समर्पित चित्रकला प्रतियोगिता चल रही थी जिसका मंगलवार को अंतिम दिन था। टीएचए के बच्चों को वर्तमान हालात से जोड़ने और समाज के रियल हीरो से परिचित कराने को यह प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में ट्रांस हिंडन के करीब 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया।\n\nकार्यक्रम संयोजिका जयंती झा ने बताया कि बच्चों से यह पेंटिंग 5 मई तक ऑनलाइन मंगवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पहले दिन से ही पेंटिंग आने लगी थी। जयंती झा ने बताया कि कोरोना वारियर्स को समर्पित पेंटिंग में बच्चों ने अपनी भावनाएं ड्राइंग शीट पर उकेरी है। पेंटिंग के जरिए बच्चों ने कोरोनो यौद्धाओं का दिल से धन्यवाद किया है। बच्चों ने अपनी पेंटिंग के जरिए दर्शाया है कि किस तरह कोरोना जो एक दुश्मन है वह देश पर हावी होने की कोशि कर रहा है जिसे आगे बढ़ने से कोरोना यौद्धा रोक रहे हैं। जयंती झा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा और बेहतर पेंटिंग बनाने वाले बच्चों की पेंटिंग को अब सोशल मीडिया पर भी जारी किया जाएगा। जयंती झा ने बताया कि बच्चों को इस पेंटिंग के जरिए यह बताया जा सकेगा कि जमीन पर रहकर लोगों के हित में काम करने वाले लोग ही समाज के सच्चे हीरो हैं।\n\n\n
विज्ञापन