{"_id":"5eb3e9188ebc3e90701b838f","slug":"lockdown181","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए में शुरू हुई ऑनलाइन योगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए में शुरू हुई ऑनलाइन योगशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nटीएचए में शुरू हुई ऑनलाइन योगशाला\n\n- पहले पार्कों में जुटते थे लोग अब ऑन line कर रहे योग\n\n- योग संस्थान निःशुल्क ऑनलाइन दे रही योग प्रशिक्षण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉक डाउन-2 तक जहां लोग ऑनलाइन वीडियो देखकर योगाभ्यास कर रहे थे। वहीं लॉक डाउन-3 में अब स्थानीय योग समितियों ने निःशुल्क ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी है। जो लोग पहले पार्क में एकजुट होकर योग किया करते थे। अब वही लोग घर बैठे ऑनलाइन योग कर रहे हैं। वैशाली और वसुंधरा के पार्कों में नियमपूर्वक हर रोज सुबह योगशाला लगती थी। अब यही योगशाला ऑनलाइन लग रही है।
वैशाली सेक्टर-6 के पार्क में पिछले आठ माह से भारतीय योग संस्थान की ओर से निःशुल्क क्लास लगाई जा रही थी। सर्दियों में बहुत से लोगों ने पार्क में आना छोड़ दिया था वहीं 20 लोग निरंतर बने हुए थे। लॉक डाउन की वजह से पिछले दिनों यह क्लास बंद हो चुकी थी। लॉक डाउन-3 शुरू होने के बाद लोगों ने तय किया किया योग क्लास फिर से शुरू की जाए। ऐसे में यह योगशाला अब प्रतिदिन सुबह 5ः30 बजे लगने लगी है। ऑनलाइन इस योग क्लास मेें वैशाली व वसुंधरा के कई लोग जुड़ गए हैं। भारतीय योग संस्थान के हेड देशराज गुप्ता ने बताया कि योग करने से ही लोग फिट भी रहेंगे और इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। देशराज ने बताया कि अब घर से ही ऑनलाइन योग में बड़ों के साथ बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। देशराज ने बताया कि जब तक लॉक डाउन खुल नहीं जाता है तब तक योग क्लास निरंतर ऑनलाइन ही चलती रहेगी।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन