फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lock of locked house broken; jewelry and cash worth lakhs stolen.

Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lock of locked house broken; jewelry and cash worth lakhs stolen.
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रा एन्क्लेव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मामले में दक्ष राजवंश ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक दक्ष राजवंश 26 अगस्त को सहारनपुर गए थे। 27 अगस्त सुबह आठ बजे परिवार के सदस्य रक्षाबंधन मनाने मुजफ्फरनगर चले गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार के लोग वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और अंदर के सभी दरवाजे खुले थे। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 25 हजार रुपये और लाखों रुपये की ज्वेलरी गायब मिली। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed