{"_id":"64ab1046803e7e3d680535b9","slug":"loan-taken-on-nri-flat-case-on-five-including-finance-company-employee-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-150279-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनआरआई के फ्लैट पर लिया लोन, फाइनेंस कंपनी कर्मी समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनआरआई के फ्लैट पर लिया लोन, फाइनेंस कंपनी कर्मी समेत पांच पर केस
विज्ञापन
गाजियाबाद। दुबई में रहने वाले एक एनआरआई के राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेसेज सोसायटी स्थित फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री कराकर ठगों ने उस पर लोन ले लिया। आरोपियों ने लोन की रकम जमा न की तो फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर सरफेसी एक्ट के तहत एडीएम कार्यालय से कब्जा लेने का आदेश ले लिया और कब्जा लेने फ्लैट पर पहुंच गए। इसके बाद एनआरआई को फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने फ्लैट की मालिक होने का दावा करने वाली महिला और फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों समेत पांच लोगों पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुबई में रहने वाले राजबहादुर सिंह का कहना है कि उन्होंने पत्नी रजनी ठाकुर के साथ मिलकर वीवीआइपी सोसायटी में वर्ष 2016 में फ्लैट खरीदा था। उन्होंने एचडीएफसी बैंक से लोन भी लिया था। किस्त पूरी हो जाने के बाद उन्होंने बैंक से एनओसी भी ले ली थी। जून 2023 में हिन्दूजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की सुभाष पैलेस दिल्ली ब्रांच से अधिकारी फ्लैट पर कब्जा लेने सोसायटी में पहुंचे थे। उन्होंने दावा किया कि इस फ्लैट पर अतुल कुमार और उनकी पत्नी सोनी शाक्य निवासी एयर लाइन सोसायटी ग्रेटर नोएडा ने लोन लिया हुआ। लोन की 42.47 लाख की बकाया रकम जमा नहीं की गई।
हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय से सरफेसी अधिनियम में आदेश पारित करा रखा है। इसके आधार पर वह कब्जा लेने पहुंच गए। एनआरआई राजबहादुर सिंह का आरोप है कि अतुल कुमार और उसकी पत्नी और फाइनेंस कंपनी के तत्कालीन अधिकारियों ने मिलीभगत व फर्जीवाड़ा करके फ्लैट के दस्तावेज तैयार कराए और फिर लोन होना दर्शा दिया गया है।
विज्ञापन
जिस वक्त रजिस्ट्री होनी दर्शायी गई है, उस वक्त वह पत्नी के साथ दुबई में थे। रजिस्ट्री के दस्तावेजों पर अन्य लोगों की फोटो लगाई गई है और गवाह के रूप में विनोद व विजय नाम के व्यक्तियों के हस्ताक्षर किए गए हैं। वह इन दोनों लोगों को भी नहीं जानते। उन्होंने पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत की थी, इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।