फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Live talk with Dr Kiran bedi-IMS UC Ghaziabad, Doctor Rakesh Chariya, Fearless Governance book

IMS UC Ghaziabad: गाजियाबाद के आईएमएस यूसी कैंपस में छात्र- छात्राओं को संबोधित करेंगी किरण बेदी, साझा करेंगी अपना अनुभव

Sun, 06 Feb 2022 04:22 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Feb 2022 04:22 PM IST
सार

डॉ. किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर में हुआ था।  डॉ. किरण बेदी ने स्कूल से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई अमृतसर में ही की। डॉ. किरण बेदी 1972 में पुलिस सर्विस(आईपीएस) में शामिल हुई थीं और भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी बनीं।

विज्ञापन
Live talk with Dr Kiran bedi-IMS UC Ghaziabad, Doctor Rakesh Chariya, Fearless Governance book
डॉक्टर किरण बेदी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पुडुचेरी की पूर्व लेफ्टिनेंट गर्वनर एवं देश की पहली महिला आईपीएस अफसर डॉ. किरण बेदी आईएमएस यूसी कैंपस, गाजियाबाद के विद्यार्थियों को सात फरवरी को संबोधित करेंगी। इस दौरान आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के महासचिव सीए डॉ. राकेश छारिया डॉ. वेदी की पुस्तक 'फियरलेस गर्वनेंस' पुस्तक का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण भी करेंगे।  अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर बना है। 

विज्ञापन


डॉ. किरण बेदी विद्यार्थियों और शिक्षकों के सवालों का जवाब भी देंगी
संस्थान के निदेशक प्रो. अजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए ऑनलाइन माध्यम से सात फरवरी को एक टॉक शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. किरण बेदी अपने अनुभव साझा करेंगी। कार्यक्रम में डॉ. बेदी द्वारा लिखित पुस्तक फियरलैस गवर्नेंस पर भी चर्चा होगी। वह विद्यार्थियों और शिक्षकों के सवालों का जवाब भी देंगी।
विज्ञापन


डॉ. किरण बेदी 1972 में पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुई थीं
डॉ. किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर में हुआ था। डॉ. किरण बेदी ने स्कूल से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई अमृतसर में ही की। उन्होंने राजनीति विज्ञान में मास्टर्स डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने कानून की डिग्री ली और वर्ष 1993 में उन्हें आई.आई.टी. दिल्ली के सोशल साइंस विभाग से इसी विषय में पी.एच.डी. (डाक्ट्रेट) की उपाधि मिली। डॉ. किरन बेदी 1972 में पुलिस सर्विस(आईपीएस) में शामिल हुई, और भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed