फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Liquor worth Rs 12 lakh hidden in a canter caught

Ghaziabad News: कैंटर में छिपाकर ला रहे 12 लाख की शराब पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 12 lakh hidden in a canter caught
गाजियाबाद। पंजाब से शराब खरीदकर बिहार तस्करी करने वालों का स्वाट टीम और मधुबन बापूधाम पुलिस ने राजफाश किया है। हरियाणा का शराब तस्कर नरेश यादव पकड़े गए कैंटर चालक को 25 हजार रुपये पंजाब से बिहार कैंटर पहुंचाने के 25 हजार रुपये देता था। चालक ने केंटर के पीछे डाले पर मुर्गी दाने की बोरी लगा रखी थी और अंदर से पुलिस ने शराब की 210 पेटी बरामद की है। इनकी कीमत बाजार में करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि स्वाट टीम को जानकारी मिली कि कैंटर में बाहरी राज्यों की शराब तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही है। स्वाट टीम और मधुबन बापूधाम पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर संभावित कैंटर की चेकिंग की। बताया कि कैंटर के पीछे डाले पर मुर्गी दाना की बोरी लगी थी ताकि किसी को शराब होने का शक न हो। जांच पड़ताल की गई तो मुर्गी दाना की बोरी के पीछे पंजाब की चंडीगढ़ मार्का, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश मार्का शराब की पेटियां बरामद हुई।
विज्ञापन

टीम ने आरोपी कैंटर चालक अशोक कुमार निवासी ग्राम सुखदेवपुर थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया। अशोक ने पूछताछ में बताया कि शराब और कैंटर नरेश यादव निवासी रेवाड़ी हरियाणा का है। बताया कि चंडीगढ़ और हरियाणा से बिहार तक कैंटर चलाने ले जाने के उसे 25 हजार रुपये मेहनताना मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




झारखंड होते हुए बिहार में ले जाते हैं शराब

पकड़े गए अशोक ने बताया कि बिहार में शराब बिक्री प्रतिबंधित है और सीमाओं पर सीसीटीवी लगे हैं। ऐसे में वह शराब से भरा कैंटर झारखंड होते हुए बिहार के संपर्क मार्गों से प्रवेश करते हैं। पूछताछ में बताया कि पूर्व में वह बनारस, चंदौली व गाजीपुर में शराब ले जाता पकड़ा जा चुका है और जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed