फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   liquor of 2 crores saled in few hours

मयखानों से चंद घंटो में बिकी दो करोड़ की शराब

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
liquor of 2 crores saled in few hours
अहमदगढ़ में दुकान से शराब खरीदते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस कारण जनपद में भी गत 24 मार्च की देर रात से शराब की दुकानें बंद थीं। सोमवार को छूट मिलने पर जनपद में 418 में से 343 दुकानें दोपहर एक बजे खुलीं। इस दौरान पीने वालों के सब्र का बांध ऐसा टूटा कि चंद घंटों में ही लगभग दो करोड़ रुपये की शराब की बिक्री जनपदभर में हो गई। गौरतलब है कि गत 3 मई को लॉकडाउन-2 की अवधि समाप्त हो गई। लॉकडाउन-3 दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया। साथ ही लॉकडाउन-3 में कुछ रियायत भी सरकार की ओर से दी गईं। सरकार की ओर से शराब की दुकानों को खोलने की छूट दे दी गई है। जिले की बात करें तो जिले में 418 देसी, अंग्रेजी, बीयर, भांग की दुकानें हैं। इनमें से कुछ लगभग 75 दुकानें हॉट स्पॉट व कंटेनमेंट जोन में आ रही हैं। सरकार ने इन क्षेत्रों में किसी भी दुकान के खोले जाने को प्रतिबंधित कर रखा है। जिसके चलते जिले में पहले दिन 343 दुकानें खोली गईं। शराब की दुकान खुलने की सूचना मिलते ही पीने वालों की तो समझो मौज ही आ गई। देखते ही देखते दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले की 70 प्रतिशत दुकानों पर चंद घंटों में ही पुराना स्टॉक खत्म हो गया। कुछ ही दुकानें शाम सात बजे तक खुलीं। लगभग 2 करोड़ की शराब पहले दिन ही देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकानों से बिक गई। दूसरे दिन भी रही भीड़, पहले दिन से कम बुलंदशहर। शराब की दुकानों के खुलने के साथ ही डिमांड भी बढ़ गई है। दूसरे दिन भी शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही, लेकिन पहले दिन के मुकाबले कम रही। शराब पाने के लिए आपाधापी मची रही। शराब पाने के चक्कर में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रहा। हालांकि विभागीय अधिकारी, पुलिस और शराब विक्रेता लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते दिखाई दिए। कोट पहले दिन लगभग दो करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। सभी शराब विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के निर्देश गए हैं। -संजय कुमार त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed