{"_id":"61309d96eb474221f96f88a4","slug":"linter-of-the-vulnerable-flats-fall-down-due-to-continous-rainfall-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लगातार हो रही बारिश के कारण गिरी जर्जर फ्लैट की छत, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: लगातार हो रही बारिश के कारण गिरी जर्जर फ्लैट की छत, दहशत में परिवार
Thu, 02 Sep 2021 03:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Sep 2021 03:17 PM IST
सार
बीते दो दिनों की लगातार बारिश के कारण गाजियाबाद न्याय खंड-1 के दो जर्जर फ्लैटों की छत गिर गई। घटना के बाद से वहां रहने वाले लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
गिरी छत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के न्याय खंड-1 में जीडीए के जर्जर दो फ्लैटों का लिंटर गिर गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते दोनों फ्लैटों में सीलन आ रही थी। गुरुवार सुबह अचानक फ्लैट की छत भरभरा कर गिर गई।
घटना से नीचे वाले फ्लैट में रहने वाले पंकज और गुड़िया तिवारी का परिवार काफी घबरा गया। गुड़िया का आरोप है कि जर्जर हालत के कारण उनके फ्लैट में भी पानी रिसता है, जिसकी वजह से उनके यहां बिजली का करंट भी आ गया। फिलहाल गुड़िया तिवारी और उनका परिवार काफी डरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जीडीए के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की बात कही है।