फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lights on the Shabad-Kirtan compatible Nihal

प्रकाशोत्सव पर शबद-कीर्तन से संगत निहाल

Fri, 06 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lights on the Shabad-Kirtan compatible Nihal
प्रकाश उत्सोव - फोटो : अमर उजाला
गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव बृहस्पतिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान जहां शबद-कीर्तन से संगत निहाल हुई वहीं गुरु का लंगर भी बरता गया। इस दौरान गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा जी ब्लाक में सुबह अखंड पाठ हुआ और स्त्री संगत ने सत्संग किया। दोपहर में हजूरी रागी भाई कुलवंत सिंह और भाई परमजीत सिंह ने शबद-कीर्तन किया। एसएसपी दीपक कुमार गुरुद्वारा पहुंचे और गुरु साहिब का गुणगान किया।
विज्ञापन


कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपना सर्वस्व देश के नाम पर बलिदान कर दिया। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह सहित प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह जौली, गुरविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह पीके धींगरा, जसप्रीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भूड़ भारत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिमरन सभा से सुबह नगर-कीर्तन निकाला गया। प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि इस बार का गुरु पर्व खास है। इस बार पटना साहिब में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सरदार एसपी सिंह ने बताया कि गाजियाबाद से कई लोग वहां पहुंचे हैं। विवेकानंद नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में सुखमनी साहब का पाठ हुआ। बजरिया स्थित गुरुद्वारा में सुबह से अखंड पाठ और दोपहर में हजूरी रागी भाई संत सिंह, भाई बलवंत सिंह और भाई हरभजन सिंह ने कीर्तन किया। राजनगर सेक्टर 10 गुरुद्वारे में सुबह नौ बजे से अखंड पाठ हुआ, उसके बाद रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन किया।

राजनगर में हुई गोष्ठी
 गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर बृहस्पतिवार को राजनगर में गोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी मनोज गोयल ने की। समाजसेवी अभिषेक त्यागी ने गोष्ठी में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज को जोड़ने और समाज में एकता लाने का काम किया।


उनकी देशभक्ति के बारे में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान है।  गोष्ठी में अजयकांत भारद्वाज, दिलीप बरारा, प्रदीप गर्ग, सुनील चौधरी, बबली, सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह खोसला, सरदार अमरपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed