फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Life-saving medicines become expensive

Bulandshahar News: जीवन रक्षक दवाएं हुई महंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Life-saving medicines become expensive
बुलंदशहर। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते वैश्विक आपूर्ति चेन पर पड़े असर का प्रभाव अब भारतीय दवा बाजार में देखने को मिल रहा है। जीवन रक्षक और आवश्यक दवाओं की कीमतों में आठ से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे मधुमेह, हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल, लिवर व सामान्य दर्द जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वैश्विक हालात के चलते दवा निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल और आयात लागत में बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर बाजार में बिकने वाली दवाओं की कीमतों पर पड़ा है। लगातार बढ़ रही कीमतों से मरीज और उनके परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग या गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के नियमित दवाओं का सेवन करने वाले परिवारों पर हो रही हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और आपूर्ति चेन पर पड़ रहे दबाव के कारण दवाओं की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। जिला बुलंदशहर औषधि विक्रेता समिति कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि मरीजों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ा है। शुगर, हार्ट और लिवर की दवाओं में अधिक असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों की नई रेट लिस्ट के अनुसार कई दवाओं के दाम बढ़े हैं। मरीजों को सलाह है कि नियमित दवाएं लेना बंद न करें और चिकित्सक की सलाह से ही दवा बदलें। दवा विक्रेताओं का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले समय में दवाओं की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
--
मधुमेह, लिवर, कोलेस्ट्रॉल व जरूरी दवाओं की सूची
दवा का नाम : एक माह पूर्व का दाम (रुपये में) : वर्तमान दाम (रुपये में)
जनुमेट 50/500 एमजी : 703.13 : 773
जनुमेट 50/1000 एमजी : 712.50 : 783.50
ह्यूमालॉग (इंसुलिन कार्टिज) : 1089 : 1197
ग्लूकोनॉर्म-पीजीटू : 330 : 367
डायनाग्लिप्ट एम : 196 : 216
यूडीलिव 150 एमजी : 527 : 579.73
यूडीलिव 300 एमजी : 925 : 1016
एटोरवा 20 एमजी : 196 : 211
लिपाग्लिन 4 एमजी : 455 : 501
अर्चिटोल नैनो एस सिरप : 430 : 475
अमरिल एमटू फोर्ट : 313 : 337
रोसूवास 20 एमजी : 439 : 480
मोंटेर एलसी : 381 : 419
जेरोडोल एसपी : 139 : 149
नोट : कंपनी के अनुसार भाव में अंतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed