फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Life imprisonment to two accused in case of murder of young man

Ghaziabad News: युवक की हत्या के मामले दो दोषियों को उम्रकैद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two accused in case of murder of young man
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के नासिरपुरम में देवेंद्र की हत्या करने के मामले में बुधवार को अदालत ने दो दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा व जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता नितिन शर्मा ने बताया कि नासिरपुर में 24 अगस्त 2021 में देवेंद्र पड़ोस में रहने वाले छोटू व टीटू के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान वहां जगमाल और उसका बेटा मोहित भी आ गया। दोनों ने देवेंद्र के साथ गाली-गलौज की। देवेंद्र ने विरोध किया तो दोनों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। आस पड़ोस के लोगों ने देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले में देवेंद्र के भाई वीरपाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में अंतिम सुनवाई एडीजे 13 न्यायाधीश सौरभ गोयल की अदालत में हुई। अभियोजन की तरफ से 12 लोगों की गवाही कराई गई थी। मामले में चश्मदीद गवाह छोटू व टीटू की गवाही अहम रही। अदालत ने पुख्ता साक्ष्यों व गवाहों के बयान के आधार पर जगमाल व उसके बेटे मोहित को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed