फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lieutenant Commander Vaibhav Tyagi will be honored with the Gallantry Award today

Ghaziabad News: लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी आज होंगे गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Commander Vaibhav Tyagi will be honored with the Gallantry Award today
मोदीनगर। नगर की आर्दशनगर कॉलोनी निवासी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे। नौसेना अध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी की तरफ से आज शुक्रवार को दिल्ली में वैभव त्यागी को गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी ने मार्च 2025 में लाल सागर में विदेशी बल्क कैरियर जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस जहाज पर मिसाइल हमले में घायल 21 यात्रियों की जान बचाने का काम किया था।
विज्ञापन

मूलरूप से तहसील क्षेत्र के गांव ह्रदयपुर भंडौला के रहने वाले अजय त्यागी वर्तमान में मोदीनगर की आदर्श नगर कालोनी में रहते हैं। अजय त्यागी के पुत्र वैभव त्यागी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। वैभव त्यागी की तैनाती कोच्चि में चल रही है। लेफ्टिनेट कमांडर वैभव त्यागी ने बताया कि बीते मार्च में उनकी डयूटी लाल सागर में थी। इसी दौरान विदेशी बल्क कैरियर जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस लाल सागर में एक मिसाइल हमले का शिकार हो गया। हमले में तीन चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी। जहाज के घायल यात्रियों को नाव की मदद से जहाज के बीच में छोड़ दिया गया। भारतीय नौसेना ने इन यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। वैभव त्यागी भी ऑपरेशन में शामिल रहे। ऑपरेशन में यात्रियों को सागर के बीच से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया। वैभव त्यागी ने बताया कि गैलेंट्री पुरस्कार के लिए उन्हें निमंत्रण प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article