फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Library assistant bitten and injured by dogs

Ghaziabad News: पुस्तकालय सहायक को कुत्तों ने काटकर किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Library assistant bitten and injured by dogs
गाजियाबाद। कविनगर ए-ब्लॉक में रहने वालीं पुस्तकालय सहायक पर रविवार सुबह कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना में उनके दोनों पैरों में कुत्तों ने छह-सात जगह गंभीर रूप से काट लिया। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां, मरहम-पट्टी के बाद आराम की डाक्टरों ने सलाह दी। इंदिरापुरम निवासी 79 वर्षीय मदनलाल दुआ ने बताया कि दो दिन पहले अपनी बेटी नीरू दुआ के पास मिलने गए थे। नीरू एक कॉलेज में पुस्तकालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह और उनकी बेटी धूप लेने के लिए घर के बाहर पार्क में जा रहे थे तभी सिल्वर बेल स्कूल के पास पांच छह कुत्ते दौड़कर आए और नीरू पर हमला कर दिया। हमले में नीरू जमीन पर गिर गईं। कुत्ते उनका पैर पकड़कर खींचने लगे। शोर मचाने पर थोड़ी दूर पर खड़े लोगों ने दौड़कर कुत्तों को भगाकर उन्हें बचाया। मदनलाल ने कविनगर सी-ब्लॉक की पुलिस चौकी पर तहरीर देकर आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed