{"_id":"6a480885c78cee3fdb0c4bdc","slug":"leopard-spotted-near-new-highway-in-khudliya-panic-ensues-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-144153-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुड़लिया में नए हाईवे के पास दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुड़लिया में नए हाईवे के पास दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया में नए हाईवे-09 के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक तेंदुआ दिखाई दिया। एक ग्रामीण ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वहीं, वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाने को लेकर सूचना दी गई है।
ग्रामीण कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात वह हाईवे-09 से गांव की ओर जा रहे थे। तभी सर्विस लेन वाली सड़क पर झाड़ियों में से कुछ आवाज आई। उन्होंने किसी जंगली जानवर के होने का शक हुआ और कुछ अन्य राहगीरों को रोक लिया। कुछ ही देर बाद एक तेंदुआ सड़क के किनारे वाली झाड़ियों से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीण सहम गए। मामले में एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। टीम को जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।