{"_id":"63edd2150b893e08960fe0b3","slug":"leopard-in-ghaziabad-court-again-cctv-capture-animal-not-sure-of-leopard-advisory-to-vacant-court-campus-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में दोबारा तेंदुए की दहशत: सीसीटीवी में कैद हुआ जानवर, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, खाली करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में दोबारा तेंदुए की दहशत: सीसीटीवी में कैद हुआ जानवर, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, खाली करने की अपील
Thu, 16 Feb 2023 12:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:20 PM IST
सार
बीती रात से कोर्ट परिसर में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आ रही है। यह खबर और तब फैली जब कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जानवर के कैद होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
गाजियाबाद कोर्ट में दोबार तेंदुआ दिखने की खबर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद कोर्ट में एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने की खबर से पूरे परिसर में दहशत का माहौल है। पुरानी घटना की यादें लोगों के जेहन में धुंधली नहीं हुई हैं जिसके चलते दोबारा तेंदुआ आने की घटना से लोग ज्यादा ही सहम गए हैं और अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
इस बीच गुरुवार सुबह गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने वकीलों व आम लोगों से कोर्ट परिसर खाली करने की अपील की है। बीती रात से कोर्ट परिसर में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आ रही है। यह खबर और तब फैली जब कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जानवर के कैद होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
इसे लेकर बीती रात से ही कचहरी में पुलिस बल, एंबुलेंस आदि तैनात हैं। हालांकि अब सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन करने के बाद यह कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद जानवर तेंदुआ तो नहीं है। अब यह पता लगाना है कि यह बिल्ली है या तेंदुए का बच्चा है।
विज्ञापन
वहीं प्रशासन द्वारा पुष्टि कर दी गई है कि सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, जिसमें तेंदुआ कहीं भी नहीं पाया गया है। परंतु अभी भी गाजियाबाद कचहरी परिसर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा मुआयना किया जा रहा है।