फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lekhpal accused of raping a woman sent to jail

Ghaziabad News: महिला से दुष्कर्म के आरोपी लेखपाल को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of raping a woman sent to jail
गाजियाबाद। हापुड़ के लेखपाल रजनीश त्यागी को पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी करने के बाद महिला से दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने और 50 लाख रुपये दहेज मांगने के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट से जुड़ा है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी 12 नवंबर 2024 को रजनीश त्यागी से हुई थी। आरोप है कि शादी में उसके पिता ने लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए, इसमें 15 लाख रुपये की कार, सोने और चांदी के आभूषण तथा 12 लाख रुपये नकद शामिल थे। विवाहिता ने बताया कि शादी के दौरान ही एक महिला ने फोन कर रजनीश को अच्छा इंसान बताया, लेकिन फोन तुरंत काट दिया गया। शादी के बाद अक्सर किसी अज्ञात महिला के फोन आने से शंका बढ़ती गई। विवाहिता का आरोप है कि कुछ समय बाद रजनीश ने मेरठ में प्लाट खरीदने के नाम पर उसके पिता से 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ प्रताड़ना बढ़ गई। मई 2025 में गर्भवती होने के बावजूद परिवार ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि एक रात विवाहिता के चाचा के फोन पर रजनीश और पूजा त्यागी नाम की महिला का विवाह प्रमाण पत्र आया। जिसके विरोध पर उसकी पिटाई की गई और इससे गर्भपात हो गया। विवाहिता का कहना है कि पहली शादी होने के बावजूद उससे दूसरी शादी की गई, जो अवैध है, और इसी आधार पर उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया गया। अदालत ने इन आरोपों को गंभीर मानते हुए लेखपाल रजनीश त्यागी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed