फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Leaving her parents at the metro station, the girl absconded with cash and jewelery worth eight lakhs

Ghaziabad News: माता-पिता को मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर आठ लाख की नकदी-गहने लेकर युवती फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Leaving her parents at the metro station, the girl absconded with cash and jewelery worth eight lakhs
कौशांबी। माता-पिता को वैशाली मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर युवती चार लाख रुपये नकद और करीब चार लाख के गहने लेकर गायब हो गई। मामला 9 नवंबर का है, पिता ने अब कौशांबी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवती की तलाश के लिए मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है।
विज्ञापन

मेरठ में रहने वाले दंपती अपनी 23 साल की बेटी के साथ कहीं जा रहे थे। वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बेटी को सामान के पास छोड़कर पिता टिकट लेने चले गए, जबकि मां पैर में दिक्कत के कारण धीरे-धीरे चलकर आ रहीं थी। पिता जब टिकट लेकर पहुंचे तो बेटी मौजूद नहीं थी। आसपास तलाशा, लेकिन कोई अतापता नहीं लगा। थक-हारकर दंपती घर चले गए। लोक-लिहाज के डर से दंपती ने किसी को कुछ नहीं बताया और बेटी को तलाशने में जुट रहे। परिजन ने एक युवक पर संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दी है। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed