फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Leader of gang involved in train robbery and theft arrested

Ghaziabad News: ट्रेनों में लूट, चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Leader of gang involved in train robbery and theft arrested
गाजियाबाद। वैशाली व संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनों के स्लीपर व सामान्य कोच में घुसकर यात्रियों का सामान लूट व चोरी करने वाले गिरोह के सरगना को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यात्रियों से नजदीकी बनाकर उनको खाने पीने के सामान में नशीला पदार्थ देकर बेहोश भी कर देता था और उनके मोबाइल, लैपटॉप आदि को भी चोरी कर ले जाता था। उसने कई मोबाइल से यूपीआई के जरिये यात्रियों के खाते से लाखों रुपये भी निकाल लिए थे।
विज्ञापन

जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को बेहोश करके कीमती सामान चोरी व लूट की सूचनाएं मिल रही थीं। जीआरपी की टीम इस पर तभी से काम कर रही थी। यात्रियों के मोबाइल लोकेशन व मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोनी के अंकुर विहार निवासी मोहम्मद सगीर को गिरफ्तार किया गया। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर 12 यात्रियों के मोबाइल, लैपटॉप, नकदी बरामद की गई गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनों में खासतौर से वैशाली व संपर्क क्रांति जैसी ट्रेनाें के सामान्य व एसी कोच में घुस जाता था।
विज्ञापन

वहां यात्रियों से नजदीकी बनाकर उनसे बातचीत शुरू कर देता था फिर उनको खाने व पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर दे देता था। बेहोश होने पर उनके मोबाइल, बैग आदि सामान लेकर ट्रेनों से उतर जाता था। आरोपी ने यात्रियों के मोबाइल का पासवर्ड पता करके यूपीआई के जरिये उनसे खाते से भी लाखों की रकम निकाल ली थी। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ गाजियाबाद के इटावा, फिरोजाबाद में भी जहरखुरानी से जुड़े चार मुकदमे दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed