{"_id":"686d78fb3445a27f0f07ad5f","slug":"lawyers-were-stuck-in-the-courts-lift-for-30-minutes-due-to-power-failure-ghaziabad-news-c-30-gbd1005-673459-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिजली गुल होने से कचहरी की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिजली गुल होने से कचहरी की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली गुल होने पर कचहरी में लगी लिफ्ट बंद हो गई। उसमें सवार अधिवक्ता करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने अधिवक्ताओं साथी अधिवक्ताओं को फोन करके जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिवक्ताओं ने एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान अदालत परिसर में अफरातफरी मची रही।
घटना मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। भूतल से करीब आठ से 10 अधिवक्ता व वादकारी लिफ्ट में सवार हुए थे। बिजली गुल होने पर पहली मंजिल पर पहुंचने से पहले ही बीच में लिफ्ट रुक गई। इससे लिफ्ट में सवार लोग भयभीत हो गए। अधिवक्ताओं ने शोर मचाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद फोन से अपने साथी अधिवक्ताओं को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया।
अंदर से शोर मचने और गेट नहीं खुलने पर पहली मंजिल पर लिफ्ट के इंतजार में खड़े अधिवक्ताओं, वादकारियों और पुलिसकर्मियों की भीड़ भी जुट गई। लोगों ने हाथों से गेट को खोलने का प्रयास करने के साथ कोर्ट प्रबंधक और लिफ्ट के ऑपरेटर को सूचना दी। अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों ने मिलकर रॉड से गेट को खोलने का भी प्रयास किया। आधे घंटे बाद सभी बाहर निकाला जा सका। गर्मी की वजह से सभी पसीने में तरबतर हो गए थे। लिफ्ट में फंसे अधिवक्ताओं ने बताया कि लिफ्ट में अंधेरा हो गया था। बेचैनी होने पर लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की।
विज्ञापन
घटना से वहां मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं में जबरदस्त रोष दिखा। अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी कई बार लिफ्ट रुकने की घटना हो चुकी है। इस संबंध में जिम्मेदारों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। अगर लिफ्ट की मरम्मत समय से होती तो लिफ्ट किसी तल पर जाकर ही रुकती।
मौके पर पहुंचे न्यायिक अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने पर न्यायिक अधिकारी भी उठकर लिफ्ट के पास पहुंच गए और मामले का जायजा लिया। अधिवक्ताओं के सकुशल बाहर निकलने तक वहीं मौजूद रहे।