फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers strike in UP today updates after Ghaziabad District Court incident

यूपी में वकीलों की हड़ताल; गाजियाबाद में वकील धरने पर बैठे, झांसी में कामकाज ठप; CM के नाम ज्ञापन सौंपा

Mon, 04 Nov 2024 03:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद ्में बीते दिनों जिला कोर्ट में वकीलों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। गाजियाबाद ही नहीं झांसी में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Lawyers strike in UP today updates after Ghaziabad District Court incident
धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचहरी में सुबह से ही धरना प्रदर्शन जारी है। सुबह 10 बजे वकीलों ने अदालत में जाने वाले सभी गेट बंद कर दिए। वकीलों की मांग है कि जिला जज को बर्खास्त किया जाए। बार एसोसिएशन गाजियाबाद का धरना बार परिसर में चल रहा है, जबकि जिला बार एसोसिएशन गाजियाबाद का धरना कचहरी में चौराहे पर जारी है। 

विज्ञापन


29 अक्तूबर को जनपद न्यायालय में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे प्रदेश में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। दीवाली की छुट्टियों के बाद आज कोर्ट खुलने पर वकील हड़ताल पर हैं। वकील किसी मामले में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। कोर्ट खुली हैं और न्यायिक अधिकारी भी बैठे हुए हैं। लेकिन वकील कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। कोर्ट में अपने मामलों में आने वाले वादकारियों को तारीख मिल रही है।

विज्ञापन

Lawyers strike in UP today updates after Ghaziabad District Court incident
झांसी में वकीलों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
झांसी में वकीलों की हड़ताल जारी
गाजियाबाद की जिला जज कोर्ट से दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर के आमला को लेकर हुऐ विवाद के वाद वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दोषी अफसरों पर करवाई की मांग को लेकर आज जिला अधिवक्ता संघ ने काम बंद कर हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

गाजियाबाद की जिला कोर्ट में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू हो गई है। बार सभागार में अधिवक्ता धरने पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन

Lawyers strike in UP today updates after Ghaziabad District Court incident
धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
बार सभागार के बाहर बार एसोसिएशन गाजियाबाद का धरना अलग से चल रहा है। सेल्स टैक्स बिल्डिंग के बाहर जिला बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों का धरना चल रहा है। दोनों धरने में जिला जज पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वकीलों ने आज कोर्ट कैंपस के अंदर जाने वाले सभी गेट पर ताला मारकर बंद कर दिया है।
 

Lawyers strike in UP today updates after Ghaziabad District Court incident
धरने पर बैठे वकील - फोटो : अमर उजाला

बार काउंसिल आफ यूपी की जांच समिति भी कचहरी आई
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की पांच सदस्यीय जांच समिति भी आज कचहरी में मौजूद है। समिति में पूर्व अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल, मधुसूदन त्रिपाठी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय यादव और प्रशांत सिंह अटल शामिल किए गए हैं। समिति अधिवक्ताओं से बात कर अपनी रिपोर्ट चेयरमैन को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed