फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers on strike...cases are being heard in the court

Ghaziabad News: हड़ताल पर वकील...कोर्ट में मुकदमों की हो रही सुनवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike...cases are being heard in the court
गाजियाबाद। कचहरी में चल रही वकीलों की हड़ताल से वादकारियों का हित प्रभावित न हो इसके लिए न्यायिक अधिकारी लगातार कोर्ट में बैठ रहे हैं। चार नवंबर से चली आ रही हड़ताल शनिवार को 33वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ता हड़ताल पर रहे जबकि कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

कचहरी में चल रहे आंदोलन को तेज करने के लिए आंदोलन संघर्ष समिति में बदलाव किया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि आंदोलन में कुछ अधिवक्ताओं के निष्क्रिय होने और धरनास्थल से अनुपस्थित होने के कारण यह बदलाव किया गया है। नई समिति में 55 अधिवक्ताओं की टीम कार्य करेगी। इसके अलावा चैंबर नंबर एक से 24 नंबर तक और बगिया क्षेत्र के चैंबर नंबर 150 तक के अधिवक्ता धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इनमें से 11 अधिवक्ता क्रमिक अनशन करेंगे। वहीं, समिति की सूची में शामिल किए गए अधिवक्ता रोहित गोला ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव में नई समिति का जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन

बार सचिव अमित नेहरा ने बताया कि सोमवार को भी वकील हड़ताल पर रहेंगे। शनिवार को कचहरी के मुख्य गेट पर वकीलों ने धरना देकर जिला जज और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। बार सचिव ने बताया कि सोमवार को टाइपिस्ट और वेंडर भी काम बंद रखेंगे। सोमवार को ही बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हाल में बार एसोसिएशन कार्यकारिणी और आंदोलन संघर्ष समिति की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो बना रहे जूनियर अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट : शनिवार को जनपद न्यायालय में चल रही कार्यवाही का वीडियो बनाने पर एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। अदालत के मुंसरिम रीडर सुरेंद्र ने आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सुरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि बार एसोसिएशन ने बीते कई दिनों से हड़ताल कर रही है। हड़ताल के दौरान काम करने वाले अधिवक्ताओं पर बार एसोसिएशन ने पांच वर्ष की सदस्यता निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। शनिवार को एक युवक जिला जज कोर्ट के दरवाजे के अंदर हाथ डालकर वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम मोनिस बताया और कहा कि वह अधिवक्ता स्नेह त्यागी का जूनियर है। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed