फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyer's chamber attacked, files torn, report

Ghaziabad News: अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर हमला, फाइलें फाड़ी, रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lawyer's chamber attacked, files torn, report
गाजियाबाद। कविनगर में कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर हमला करने और चैंबर में रखी फाइलें फाड़ने की घटना सामने आई है। मामले में अधिवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह ने कविनगर थाने में अखिलेश यादव व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह 19 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे परिवार न्यायालय कोर्ट संख्या-एक में वंदना भारद्वाज बनाम अखिलेश सिंह यादव मामले की सुनवाई में मौजूद थे। इस दौरान विपक्षी अखिलेश यादव ने उनकी मुवक्किल वंदना और उनको गाली दी। उस समय उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। सुनवाई के बाद अखिलेश यादव अपने दो साथियों के साथ उनके चैंबर पर पहुंच गया और फिर गाली देना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। फाइलें फाड़ दीं, इसमें उनका काफी नुकसान हुआ। इस बारे में एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed