फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers and litigants faced inconvenience due to mud in the court complex following the rain.

Ghaziabad News: बरसात के बाद कचहरी परिसर में कीचड़ से वकील और वादकारी हुए परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lawyers and litigants faced inconvenience due to mud in the court complex following the rain.
गाजियाबाद। बरसात के बाद जनपद न्यायालय परिसर में बुधवार को जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अदालत परिसर के कई रास्तों पर मिट्टी और पानी मिलकर दलदल जैसी स्थिति बन गई, जिससे वकीलों, वादकारियों और आम लोगों को अदालतों तक पहुंचने में परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी शाम को कचहरी से घर जाने के दौरान हुई। कीचड़ से बचाव के प्रयास में कई लोग गिरकर घायल भी हो गए। वहीं, दोपहिया वाहनों का लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव वरुण त्यागी ने बताया कि कचहरी परिसर में सड़क और नालियों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए लाई गई मिट्टी बारिश के कारण सड़कों पर फैल गई, जिससे परिसर के कई हिस्सों में कीचड़ जमा हो गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि बरसात के मौसम में हर साल ऐसी स्थिति पैदा होती है। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की बेहतर व्यवस्था और आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रशासन से जल्द कीचड़ हटाकर रास्तों को सुचारू कराने की मांग की गई है, ताकि न्यायालय आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed