फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lathis used to rain down on Kanwariyas during the SP government; now, they are welcomed with flowers: Dharampal Singh

सपा सरकार में कांवड़ियों पर बरसते थे लाठी-डंडे, अब फूलों से होता है स्वागत : धर्मपाल सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lathis used to rain down on Kanwariyas during the SP government; now, they are welcomed with flowers: Dharampal Singh
कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह। स्रोत जिल
गाजियाबाद। सपा सरकार में कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडे बरसाए जाते थे, अब उनका स्वागत फूलों से किया जाता है। रविवार को विकास भवन में कांवड़ यात्रा और विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कई विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आवंटित बजट का नवंबर तक 75 फीसदी उपयोग कर विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




सभी प्रमुख मंदिरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट



जानकारी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के पांच प्रमुख स्थानों पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इनमें दूधेश्वरनाथ मंदिर, मुरादनगर के छोटा हरिद्वार, दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर, सुराना के शिव मंदिर और मोदीनगर के शिव मंदिर पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
विज्ञापन




संचारी रोग नियंत्रण पर प्रभावी ढंग से हो कार्य



प्रभारी मंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और स्वच्छता अभियान चलाने को कहा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कृषि विभाग की समीक्षा में किसानों को डीएपी सहित सभी आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं, विद्युत विभाग को ढीले और झूलते बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने किसानों को आवश्यकतानुसार सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने विकास भवन परिसर में पिलखन का पौधा भी लगाया। इस दौरान महापौर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक डॉ. मंजू शिवाच, विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर व विधायक अजीत पाल त्यागी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed