फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Landlord throws tenant's belongings on the road

Ghaziabad News: मकान मालिक ने सड़क पर फेंका किरायेदार का सामान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Landlord throws tenant's belongings on the road
गाजियाबाद। विजयनगर में मंगलवार की सुबह मकान मालिक ने किरायेदार युवती का सामान कमरे से सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर आसपास की महिलाओं और युवकों से पिटाई कराने का भी आरोप है। युवती मंगलवार की सुबह से बुधवार की शाम तक पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मकान में वापस भेजने की जिद पर अड़ी है। हालात ये हैं कि 36 घंटों से युवती पुलिस चौकी तो कभी थाना और पुलिस आयुक्त से गुहार लगा चुकी है। नतीजा सिफर रहा। समाचार लिखे जाने तक सामान सड़क पर है और महिला पुलिस अधिकारियों की परिक्रमा करने में जुटी है।
विज्ञापन


प्रताप विहार क्षेत्र में 38 वर्षीय युवती एक मकान में करीब दो वर्षों से रह रही है। युवती का आरोप है कि मंगलवार को मकान मालिक ने तीन युवकों और चार महिलाओं को कमरे में बुलाया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर छत से फेंकने का प्रयास किया। उनकी सोने की अंगूठी और कुछ सामान भी लूट लिया। आरोपियों की पिटाई से उनके कपड़े भी अस्त-व्यस्त हो गए, जिससे युवती सम्मान को ठेस पहुंची है। पीड़िता ने पुलिस चौकी, पुलिस आयुक्त और विजयनगर थाना पुलिस से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। बुधवार की देर शाम मकान मालिक और युवती के बीच पुलिस ने समझौता कराने का प्रयास किया। हालांकि युवती ने साफ कहा कि सर्द हवाएं और बरसात के बीच वह अब नया कमरा कहां तलाश करेगी। चेतावनी दी कि जब तक सामान कमरे में नहीं रखा जाता, तब तक वह सामान सड़क से नहीं हटाएंगी। उधर, विजयनगर पुलिस का कहना है कि किराये और बिजली के बिल का भुगतान लंबित है, मामले की जांच की जा रही है। देर शाम विजयनगर पुलिस ने युवती और मकान मालिक से पूछताछ की है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि युवती की शिकायत मिली है, विजयनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed