फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   landlord opened fire after Seeing suspicious people on the roof of the house in Ghaziabad

Ghaziabad: गाजियाबाद में घर की छत पर संदिग्ध लोगों को देख मकान मालिक ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत

Fri, 14 Oct 2022 09:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Oct 2022 09:10 AM IST
सार

गाजियाबाद में देर रात संदिग्ध कोठी में चोरी करने के इरादे से घुस रहे थे। घर की छत पर संदिग्ध देखे गए। आहट होने पर मकान मालिक ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक संदिग्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य फरार हो गए। 

विज्ञापन
landlord opened fire after Seeing suspicious people on the roof of the house in Ghaziabad
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में गोली लगने से संदिध की मौत हो गई। दरअसल, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना इलाके के जावली रोड पर टीना की कोठी में गोली चलने से संदिग्ध की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध कोठी में चोरी करने के इरादे से घुस रहे थे।
विज्ञापन


घर की छत पर संदिग्ध देखे गए। आहट होने पर मकान मालिक ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक संदिग्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर भीड़ जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के टीलामोड थाना इलाके के जावली गांव में योगेंद्र मावी अपने भाई ऋषि मावी और धर्मपाल मावी समेत परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के ममेरे ससुर भी हैं। योगेंद्र मावी कृष्णा विहार इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि मावी ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे छह से ज्यादा बदमाश उनके बराबर वाले प्लॉट की छत पर चढ़ गए थे। वहां से एक बदमाश बांस के सहारे से योगेंद्र मावी के घर की बालकनी में पहुंच गया। उनके छोटे बेटे केशव अचानक पानी-पीने के लिए उठे थे तभी उसे बदमाशों की आहट सुनाई दी। 

केशव ने तुरंत पिता योगेंद्र यादव को उठाया और दोनों कमरे से दूसरी तरफ बालकनी में पहुंचे। वहां से उन्होंने बदमाशों पर 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें बालकनी में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। गोली चलने से सभी बदमाश भाग गए। 

ऋषि मावी का कहना है कि बदमाश कच्छा बनियान गिरोह के हो सकते हैं क्योंकि मरने वाले संदिग्ध युवक ने सिर्फ कच्छा पहना हुआ था जबकि उसकी शर्ट बराबर वाले उनके प्लॉट में पड़ी मिली। 

योगेंद्र मावी की तरफ से तीन राउंड फायरिंग चली। जिसमें पुलिस को घटनास्थल के पास से तीन खोखे और एक बुलेट बरामद हुई है। गोली लगने से मृत हुए संदिग्ध व्यक्ति की उम्र करीब 25 साल है। एसएसपी मुनिराज का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं जिनके आधार पर पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed