{"_id":"6348da3d907f087e25623aaf","slug":"landlord-opened-fire-after-seeing-suspicious-people-on-the-roof-of-the-house-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गाजियाबाद में घर की छत पर संदिग्ध लोगों को देख मकान मालिक ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गाजियाबाद में घर की छत पर संदिग्ध लोगों को देख मकान मालिक ने की फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत
Fri, 14 Oct 2022 09:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Oct 2022 09:10 AM IST
सार
गाजियाबाद में देर रात संदिग्ध कोठी में चोरी करने के इरादे से घुस रहे थे। घर की छत पर संदिग्ध देखे गए। आहट होने पर मकान मालिक ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक संदिग्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में गोली लगने से संदिध की मौत हो गई। दरअसल, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना इलाके के जावली रोड पर टीना की कोठी में गोली चलने से संदिग्ध की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध कोठी में चोरी करने के इरादे से घुस रहे थे।
घर की छत पर संदिग्ध देखे गए। आहट होने पर मकान मालिक ने अपने हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक संदिग्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर भीड़ जुटी है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के टीलामोड थाना इलाके के जावली गांव में योगेंद्र मावी अपने भाई ऋषि मावी और धर्मपाल मावी समेत परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के ममेरे ससुर भी हैं। योगेंद्र मावी कृष्णा विहार इलाके में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
ऋषि मावी ने बताया कि तड़के करीब 4 बजे छह से ज्यादा बदमाश उनके बराबर वाले प्लॉट की छत पर चढ़ गए थे। वहां से एक बदमाश बांस के सहारे से योगेंद्र मावी के घर की बालकनी में पहुंच गया। उनके छोटे बेटे केशव अचानक पानी-पीने के लिए उठे थे तभी उसे बदमाशों की आहट सुनाई दी।

Trending Videos
केशव ने तुरंत पिता योगेंद्र यादव को उठाया और दोनों कमरे से दूसरी तरफ बालकनी में पहुंचे। वहां से उन्होंने बदमाशों पर 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें बालकनी में मौजूद संदिग्ध व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। गोली चलने से सभी बदमाश भाग गए।
ऋषि मावी का कहना है कि बदमाश कच्छा बनियान गिरोह के हो सकते हैं क्योंकि मरने वाले संदिग्ध युवक ने सिर्फ कच्छा पहना हुआ था जबकि उसकी शर्ट बराबर वाले उनके प्लॉट में पड़ी मिली।
योगेंद्र मावी की तरफ से तीन राउंड फायरिंग चली। जिसमें पुलिस को घटनास्थल के पास से तीन खोखे और एक बुलेट बरामद हुई है। गोली लगने से मृत हुए संदिग्ध व्यक्ति की उम्र करीब 25 साल है। एसएसपी मुनिराज का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं जिनके आधार पर पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।