{"_id":"6918e1ea24bff629ee0d4dea","slug":"land-for-hum-tum-road-will-be-acquired-at-twice-the-circle-rate-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-762382-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सर्किल रेट से दो गुना मूल्य पर ली जाएगी हम तुम रोड के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सर्किल रेट से दो गुना मूल्य पर ली जाएगी हम तुम रोड के लिए जमीन
विज्ञापन
हम तुम रोड।
गाजियाबाद। हम तुम रोड को नए सिरे से बनाने के लिए किसानों से जमीन क्रय करने के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट में दर निर्धारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया है कि हम तुम रोड मोरटा गांव की जमीन पर आती है। यह क्षेत्र शहरी इलाके में आता है इसलिए सर्किल रेट या बाजार मूल्य जो भी ज्यादा होगा उसके दो गुना मूल्य तक दाम में जमीन क्रय की जाएगी। इसके साथ ही महायोजना में प्रस्तावित अन्य योजनाओं में जमीन क्रय करने के लिए बैठक में चर्चा की गई।
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोदीनगर में सैदपुर हुसैनपुर डीलना में 251 हेक्टेयर में औद्योगिक टाउनशिप बसाने की योजना के लिए जमीन किसानों से खरीदी जानी है। इस पर दर निर्धारण किया गया है। इस क्षेत्र की जमीन ग्रामीण क्षेत्र में आती है इसलिए शासनादेश के अनुसार सर्किल रेट या बाजार मूल्य जो भी ज्यादा होगा उसके दो गुना मूल्य तक जमीन क्रय करने का फैसला लिया गया है। महायोजना में प्रस्तावित अन्य योजनाओं के लिए जमीन के दर निर्धारण पर भी चर्चा की गई है। दो-तीन दिन में समिति की ओर से मिनट्स जारी किए जाएंगे। इस फैसले को आगामी बोर्ड बैठक में अप्रूवल के लिए रखा जाएगा। अप्रूवल मिलने के बाद जमीन क्रय करने का काम शुरू हो जाएगा। बैठक में जीडीए और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- --
50 फीसदी किसानों ने दी सहमति
जीडीए के सहायक अभियंता रुद्रेश शुक्ला का कहना है कि 24 मीटर हम तुम रोड के चौड़ीकरण के लिए करीब सवा सौ किसानों से जमीन खरीदी जानी है। 50 फीसदी किसानों ने अपनी जमीन देने के लिए सहमति दे दी है। मोरटा गांव से गुजरने वाली इस रोड के निर्माण के लिए 60 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। मौजूदा समय में इस सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क 24 मीटर चौड़ी होनी है। किसानों से लगातार वार्ता चल रही है। बैठक में दर निर्धारण तय होने के बाद बोर्ड से अप्रूवल मिलते ही जमीन क्रय करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।