{"_id":"6a160786976c7881fd010105","slug":"land-deal-stolen-for-rs-40-lakh-case-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19390-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के असालतपुर फर्रुखनगर निवासी अंकित त्यागी ने गांव के ही गंगाराम, उसकी पत्नी प्रकाश और बेटे सुनील पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री कराने के बहाने से रुपये लिए। पुलिस ने 25 मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में अंकित त्यागी ने बताया कि वर्ष 2021 में उनके पिता राकेश त्यागी ने गंगाराम से छह बीघा जमीन खरीदने का मौखिक सौदा किया था। 10 लाख रुपये प्रति बीघा जमीन खरीदने की बात तय हुई थी। आरोपियों ने उनसे 20 लाख रुपये अनुमति कराने के नाम पर खाते में डलवाए थे। नवंबर 2023 में उनके पिता की मौत हो गई। कुछ समय बाद उन्होंने आरोपियों से रजिस्ट्री कराने को कहा तो एक बार फिर 10 लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा भी अलग-अलग खर्च बताकर 10 लाख रुपये का भुगतान कराया। बावजूद आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की और न ही रुपये लौटा रहे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को उनके साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।