{"_id":"6a95d54bad77b0c96906ca7f","slug":"land-acquisition-for-aerocity-starts-this-week-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966821-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एयरोसिटी के लिए जमीन कर अधिग्रहण इसी सप्ताह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एयरोसिटी के लिए जमीन कर अधिग्रहण इसी सप्ताह से
विज्ञापन
गाजियाबाद। एयरोसिटी को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अब मोरटी, अटाैर और मेवला अगरी में 200 हेक्टयेर जमीन अधिग्रण करेगा। इसमें करीब 2812 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी सप्ताह नोटिफिकेशन जारी कर योजना को धरातल पर लाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि एयरोसिटी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को बोर्ड से पास किया जा चुका है। मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि इसमें लैंड पूलिंग सिस्टम से भी जमीन ली जाएगी। इसके लिए एजेंसी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें इसके फायदे के बारे में बताया जा रहा है। एयरोसिटी के पास ही हाल में मोरटी में बनने में वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को इंटिग्रेट किया गया है। जिससे इस पर आने वाले खर्च को इस योजना से निकाला जाएगा।
170 हेक्टेयर से अधिक जीडीए के पास
हरनंदीपुरम के पहले फेज को भी जीडीए अक्तूबर तक लाॅन्च करने की तैयारी कर रहा है। जीडीए ने करीब 500 हेक्टेयर की योजना में 170 हेक्टेयर से अधिक अधिग्रहित कर ली है। वहीं, योजना का लेआउट और डीपीआर भी तैयार करके बोर्ड बैठक में पास किया जा चुका है। उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना के लिए जल्द ही यूपी रेरा में आवेदन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- --