फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lakhs stolen by breaking the shutter of a grocery store in Anaj Mandi

Ghaziabad News: अनाज मंडी में किराना स्टोर का शटर उखाड़कर लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen by breaking the shutter of a grocery store in Anaj Mandi
अनाज मंडी में दुकान का टूटा शटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में गोविंदपुरम पुलिस चौकी के सामने चोरों ने किराना स्टोर का शटर उखाड़कर लाखों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यापारी विवेक सुधाकर ने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

गोविंदपुरम निवासी विवेक सुधाकर की पारस ट्रेडर्स के नाम से हापुड़ रोड स्थित अनाज मंडी के बाहर किराना स्टोर है। बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर उखड़ा देखा। अंदर जाकर देखने त सारा सामान बिखरा था। रैक में रखा सामान गायब था। दुकान में पीछे की तरफ रखे देसी घी के 50 टिन और 42 पेटी ड्राई फ्रूट भी गायब था। बीड़ी और सिगरेट की कई पेटी भी गायब थ। पीड़ित ने बताया कि एक महीने में दो बार उनकी दुकान के बाहर रखे नमक के बोरे भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी उनके यहां दो बार चोरी हो चुकी है। चार साल पूर्व पुलिस ने चार बदमाश पकड़े थे। पीड़ित के मुताबिक उनके यहां बुधवार तड़के करीब तीन बजे से चार बजे के बीच चोरी हुई है। करीब एक घंटे पुलिस चौकी के सामने बदमाश दुकान का शटर उखाड़कर सामान निकालते रहे और गाड़ी में भरकर ले गए। प्रभारी एसीपी कविनगर श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कुछ फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों की पहचान कर ली जाएगी। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed