{"_id":"69275c5d5ae4e7d49a0460db","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12655-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के कनावनी में रह रहीं बीना के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने गहने व नकदी चोरी कर ली। घटना 24 अक्तूबर से 23 नवंबर के बीच हुई। इस दौरान महिला परिवार के साथ बिहार गई हुई थीं। 26 नवंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी तहरीर में बीना ने बताया कि 24 अक्तूबर को वह परिवार के साथ बिहार गई थीं। 23 नवंबर को वह बिहार से लौटकर आईं तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी खुली हुई थी और कपड़े व पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी के लॉकर में रखी नकदी व लाखों रुपये कीमत के सोने के गहने व अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को चिह्नित कर जांच की जा रही है।