{"_id":"6ac80753ac2c2789a408f3c2","slug":"labourer-injured-after-being-beaten-by-neighbours-and-falling-down-the-stairs-succumbs-to-injuries-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25169-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पड़ोसियों की पिटाई व सीढ़ियों से गिरकर घायल मजदूर ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पड़ोसियों की पिटाई व सीढ़ियों से गिरकर घायल मजदूर ने तोड़ा दम
विज्ञापन
लोनी। कासिम विहार कॉलोनी में टंकी में पानी खत्म होने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी किरायेदारों की मारपीट और सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ ट्रोनिका सिटी थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजनों ने चार दिन बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।
मूलरूप से बिहार जनपद भागलपुर गांव सहुरी निवासी आलम (58) कासिम विहार कॉलोनी में पांच वर्षों से रहकर मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी तरुणा खातून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बताया कि मकान में उनके साथ कुछ और (सात) किराएदार रहते हैं। चार अक्तूबर काे पति आलम नहाने के लिए बाथरूम में गए तो टंकी में पानी न होने पर विवाद हो गया। मकान में रहने वाले बबलू, जमशेद और छोटू से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों ने मारपीट की और उनके सिर में चोट मार दी। घायल पति को घर से कुछ दूरी पर अपने मायके ले आई थी। यहां वह अपने पति का इलाज करा रही थी। इस दौरान वह सीढ़ियों से गिर गए ताे उनकी हालत और खराब हो गई। संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने गंभीर हालत होने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। छह मार्च की शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान आलम की मौत हो गई। जिसके बाद पत्नी तरुणा खातून ने मामले की शिकायत ट्रोनिका सिटी थाने में की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि घटना के दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग शिकायत लेकर ट्रोनिका सिटी थाने पहुंचे थे। पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपियों बबलू, छोटू और जमशेद को रामपार्क कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।