फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Laborer dies due to electrocution in electric pole

Ghaziabad News: बिजली के खंभे में उतरे करंट से मजदूर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies due to electrocution in electric pole
मुरादनगर। नेकपुर गांव में शनिवार सुबह खेत पर काम करने जा रहे मजदूर की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते व मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। संविदा पर नौकरी और दस लाख रुपये का मुआवजा मिलने के आश्वासन पर ग्रामीण व परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब आठ बजे भूषण कुमार गांव में खेत पर ईख की बांधने गए थे। इसी बीच वह बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजन व ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने खेत में शव रखकर हंगामा किया। करीब छह घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मुआवजे की मांग पूरी नहीं होगी तब तक शव उठने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणोंं का कहना है कि खंभे में करंट उतरने की शिकायत अधिकारियों से की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही एसीपी नरेश कुमार व थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा शांत कराने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि जांच कमेटी गठित की गई है। अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed