फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   La Royale Society's electricity disconnected due to non-payment of bills; 180 families affected.

Ghaziabad News: बिजली बिल जमा न होने से ला रॉयल सोसायटी की बिजली कटी, 180 परिवार परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
La Royale Society's electricity disconnected due to non-payment of bills; 180 families affected.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। अंहिसाखंड दो कनावनी पुलिया स्थित ला रॉयल सोसायटी में बिल्डर के बिल जमा न करने के कारण बृहस्पतिवार सुबह दस बजे निगम ने बिजली काट दी। आपूर्ति बंद होने से 180 परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया। करीब पांच घंटे तक सोसायटी डीजी सेट पर ही चली।
सोसायटी की मेंटेनेंस व्यवस्था फिलहाल बिल्डर के पास है। सभी फ्लैटों में प्री-पेड मीटर लगे हैं और निवासी अतिरिक्त में बिजली रिचार्ज कराते हैं। इसके बावजूद बिल जमा नहीं होने से बिजली कट गई। एओए सचिव सजल जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे बिजली कटने के बाद सोसायटी में किराए के जनरेटर चलाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। निवासियों का आरोप है कि जनरेटर पुराने होने के कारण सोसायटी का पूरा लोड नहीं उठा पा रहे हैं। निवासियों के विरोध के बाद बिल्डर ने पुराना बिजली बिल जमा कर दिया। अब करीब आठ लाख रुपये का नया बिल बकाया बताया जा रहा है। इसे जमा करने को लेकर निवासी चिंतित हैं। वहीं, एओए अध्यक्ष उद्यम सिंह सोलंकी ने बताया कि बिजली बिल जमा न होने के कारण सोसायटी की बिजली पहली बार नहीं कटी है। इससे पहले भी ऊर्जा निगम बिजली आपूर्ति काट चुका है। निवासी मृत्युंजय ने कहा कि पुराने किराए के जनरेटरों के कारण घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। नरेंद्र जैन ने बिल्डर पर निवासियों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, बिल्डर राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि हर महीने का 10 से 13 लाख का बिजली बिल आता है। मेंटेनेंस चार्ज कम होने की वजह से भी समस्या आ रही हैं। बिजली कटने के बाद ही बिल जमा करके आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
टीएचए के आज चार फीडरों की बिजली आपूर्ति कई घंटे रहेगी बंद
विद्युत नगरीय वितरण खंड तकनीकी-11 केवी व एलटी नेटवर्क साहिबाबाद की ओर से शुक्रवार को बिजली लाइनों के पास आ रहे पेड़ों की डालियों की छंटाई और 11 जंफर का कार्य किया जाएगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अजय कुमार यादव ने बताया कि फीडर संख्या-6 से जुड़े प्लॉट नंबर 15 से 274 तक नीति खंड, इंदिरापुरम क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। फीडर संख्या-1 के प्लॉट नंबर 275 से 647 तक नीति खंड में दोपहर 12 से 2 बजे तक कटौती रहेगी। वहीं, फीडर संख्या-10 से प्लॉट नंबर-1 से 721 तक नीति खंड में दोपहर 2 से 4 बजे तक आपूर्ति बाधित होगी। फीडर संख्या-2 के तहत कृष्णा विहार, बिहारीपुर नीति खंड में शाम 4 से 6 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed