फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   koli case

१२ वर्षों में १२ बार फांसी की सजा पा चुका है कोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
koli case
12 साल में 12 बार फांसी
विज्ञापन

की सजा पा चुका है कोली
गाजियाबाद। नोएडा में करीब 15 साल पहले जिस मामले ने दुनियाभर को हिलाकर रख दिया था, वह निठारी कांड ही था। 29 दिसंबर 2006 को निठारी कांड का खुलासा हुआ तो पूरा देश हिल गया था। कोठी संख्या डी-5 से पुलिस ने जब सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया तो पूर्व में लापता बच्चों की हत्या के राज खुलते चले गए। 2009 से अब तक कोली को 12 वर्षों में 12 मामलों में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन 13वें मामले में साक्ष्यों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया।
13वें दिन ही 11 जनवरी 2007 को इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। निठारी कांड में सीबीआई ने कुल 19 मामले दर्ज किए थे। इनमें से 12 मामलों में सुरेंद्र कोली तो फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में 13वें मामले की सुनवाई थी, जिसमें सीबीआई ने अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में चार्जशीट पेश की थी। लेकिन, कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में कोली को बरी कर दिया। 12 मामलों में फांसी की सजा के बाद यह ऐसा पहला मामला है, जिसमें कोली को बरी किया गया है। फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि कोली के कबूलनामे के अलावा ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है, जिससे उसे दोषी ठहराया जा सके।
विज्ञापन

एसीएमएम के समक्ष हुए बयान रहे अहम
निठारी कांड का खुलासा होने के बाद नरपिशाचों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग देश केकोने-कोने से शुरू हो गई थी। मामले की गंभीरता देखते हुए सीबीआई ने इसकी जांच शुरू की। 28 फरवरी और एक मार्च 2007 को सुरेंद्र कोली के दिल्ली में एसीएमएम के यहां अपने बयान दर्ज कराए थे। वीडियोग्राफी के बीच हुए यह बयान उसे सजा सुनाने में अहम साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों पर कोली को मिली फांसी की सजा
- 13 फरवरी 2009
- 12 मई 2010
- 28 नवंबर 2010
- 22 दिसंबर 2010
- 24 दिसंबर 2012
- 16 दिसंबर 2016
- 07 अक्टूबर 2016
- 24 जुलाई 2017
- 08 दिसंबर 2017
- 02 मार्च 2019
- 06 अप्रैल 2019
- 16 जनवरी 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed