{"_id":"6635568fb4a244b618018464","slug":"kishore-was-not-shot-he-himself-attacked-with-air-gun-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102725-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोर को नहीं लगी थी गोली, खुद एयर गन से किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोर को नहीं लगी थी गोली, खुद एयर गन से किया था हमला
विज्ञापन
मुरादनगर। बृहस्पतिवार को ईदगाह कॉलोनी निवासी किशोर ने गोली लगने व अपने भाई के साथ मारपीट की सूचना पुलिस को दी थी। मामले में नया मोड़ आ गया और किशोर ने गोली लगने की घटना को फर्जी बताया। विरोधियों को फंसाने के लिए किशोर ने एयर गन से हमला किया था।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व ईदगाह कॉलेानी में परवेज व वकील के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह चांद और उसके चचेरे भाई शाहरुख ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर सूचना दी कि उनके ऊपर गोली चलाई गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और चांद व शाहरुख से पूछताछ की। एसीपी ने बताया कि मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई। जांच में सामने आया कि चांद व शाहरूख ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए एयरगन से चांद के हाथ पर छर्रा मारकर अस्पताल में भर्ती हो गये। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते जांच शुरू की, जिसमें चांद को गोली लगने की सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने एक पक्ष से चांद, वकील, शाहरुख और दूसरे पक्ष के अफजाल, परवेज व कदिर का शांतिभंग में चालान किया। वहीं, दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास झगड़ा कर रहे अमित का शांतिभंग में चालान किया। इसके अलावा ढिंडार गांव निवासी पप्पू उर्फ प्रभात का शांतिभंग में चालान किया गया।