फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   kisan andolan threatens to kill Rakesh Tikait over phone in ghaziabad

किसान आंदोलन : राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी, एक माह से परेशान कर रहा है युवक

Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के सदस्य विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आ रही है। कॉल करने वाला गाली-गलौज कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
kisan andolan threatens to kill Rakesh Tikait over phone in ghaziabad
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी गेट पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक युवक ने फोन पर धमकी दी है। वह व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अभद्रता कर रहा है। इस बारे में भाकियू के एक सदस्य की ओर से कौशांबी थाने में शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोनी निवासी विपिन कुमार भारतीय किसान यूनियन के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आ रही है। 
विज्ञापन


कॉल करने वाला गाली-गलौज कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर भी मेसेज भेजकर अभद्रता कर रहा है। काफी समय से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने समझाया और नजरअंदाज भी किया, लेकिन वह लगातार कॉल कर अभद्रता और धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर और मेसेज के फोटो खींचकर कौशांबी थाने में तहरीर दी। पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी की मोबाइल की लोकेशन आगरा मंडल के फिरोजाबाद की है। 

पुलिस की टीम नंबर की डिटेल निकलवा रहा है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आईटी एक्ट और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
 
दिसंबर में भी मिली थी धमकी, बढ़ाई थी सुरक्षा 
यूपी गेट पर 27 नवंबर से कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना शुरू किया था। 26 दिसंबर को राकेश टिकैत को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने धमकी दी थी। अर्जुन बालियान की ओर से कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से राकेश टिकैत की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी। कौशांबी पुलिस ने कॉल करने वाले मानव मिश्रा निवासी भागलपुर बिहार को पकड़कर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed