फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kiln wall collapses, two laborers die

Ghaziabad News: भट्ठे की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kiln wall collapses, two laborers die
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में गुलावठी रोड स्थित ईंट भट्ठे की एक दीवार रविवार दोपहर भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। अन्य मजदूरों ने लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजन व महिलाएं पोस्टमार्टम न कराने के लिए हंगामा करते हुए पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए उठने दिए।
विज्ञापन

बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर में गुलावठी मार्ग पर हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सोलाना निवासी हितेश कुमार का एसएस ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र के गांव नोहटी निवासी राकेश (50) व स्याना के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी राजकुमार (25) मजदूरी करते थे। रविवार को भी दोनों मजदूर अन्य मजदूरों के साथ भट्ठे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


ईंटों की निकासी के दौरान दोपहर के समय अचानक एक दीवार गिर गई। जिससे दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। जिन्हें वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने लोगों की सहायता से बाहर निकला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बीबीनगर व अगौता थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव कब्जे में लेकर पंचनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी दौरान मृतकों के परिजनों ने हंगामा करते हुए पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार की पत्नी है गर्भवती

मृतक राजकुमार की पत्नी निक्की का एक ढाई वर्षीय पुत्र चिन्टू है। वह गर्भवती भी है। जबकि, दूसरे मृतक राकेश अविवाहित थे। राकेश के रिश्तेदार भी इसी भट्टे पर काम करते थे। सूचना मिलने पर राकेश के अन्य परिजन अलीगढ़ से बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।

करीब एक घंटे तक दबे रहे दोनों : हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि दीवार के नीचे दो मजदूर दब गए हैं तो उन्होंने तत्काल मलबा हटाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।

साथियों की सुन लेते बात तो बच जाती जान

भट्टा मालिक हितेश कुमार ने बताया कि हादसे के दौरान राकेश व राजकुमार निकासी के लिए दीवार के नीचे काम कर रहे थे। जबकि, कुछ अन्य मजदूरी भट्टे के ऊपरी हिस्से पर काम कर रहे थे। ऊपर कार्य कर रहे मजदूरों ने हादसे से पूर्व ईंटों की दीवार को हिलते हुए देखा तो शोर मचा दिया। साथ ही नीचे काम कर रहे राकेश व राजकुमार को भी वहां से भागने के लिए चिल्लाए लेकिन वह दोनों जब तक उनकी बात समझ पाते, तब तक दीवार गिर गई थी। यदि वह शोर सुनकर भाग गए होते तो शायद उनकी जान नहीं जाती।

मुआवजे की उठी मांग

भट्टा मजदूरों की हादसे में मौत के बाद अन्य मौजूद मजदूरों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा व आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि दोनों के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। पुलिस व प्रशासन ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


मामले की जानकारी मिली है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। गहनता से जांच कराई जाएगी। जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह की जाएगी। परिजनों को मदद भी दिलाई जाएगी। - मधुमिता सिंह, एसडीएम स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed