फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kicks and punches exchanged openly between two groups over the molestation of a female colleague; video goes viral.

Ghaziabad News: महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में सरेराह चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kicks and punches exchanged openly between two groups over the molestation of a female colleague; video goes viral.
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक फाइनेंस कंपनी में महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ को लेकर मंगलवार रात डॉ.केएन मोदी इंटर कॉलेज के सामने दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही है। इस दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ थाने ले गई।
विज्ञापन




नगर के एक गांव निवासी युवती एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करती है। मंगलवार शाम स्कूटी पार्किंग को लेकर उसका सहकर्मी से विवाद हो गया। युवती का आरोप है कि सहकर्मी ने उससे गाली-गलौज और छेड़छाड़ की। युवती ने कॉल कर अपने परिजन मौके पर बुला लिए। युवती के परिजनों ने आरोपी सहकर्मी की पकड़कर धुनाई कर दी। आरोपी सहकर्मी ने भी अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों में काफी देर तक जमकर लात घूंसे चले। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed