फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Khatu Shyam Gaya family thieves stole jewelery and cash worth four lakhs

Ghaziabad News: खाटू श्याम गया परिवार चोरों ने चार लाख के गहने व नकदी चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Gaya family thieves stole jewelery and cash worth four lakhs
गाजियाबाद। नंदग्राम के नूरनगर सिहानी के रहने वाले राजकुमार त्यागी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख के गहने व नकदी चोरी कर ली। घटना पांच अप्रैल की रात की है। उस दिन वह परिवार के साथ खाटू श्याम गए थे। छह अप्रैल की सुबह पड़ोसियों से उन्हें चोरी की सूचना मिली। वापस लौटकर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। राजकुमार ने अपने चालक धर्मेंद्र पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


राजकुमार त्यागी ने बताया उनकी राजनगर एक्सटेंशन में कपड़ों की दुकान है और कैब सर्विस का काम है। पांच अप्रैल की शाम को वह परिवार के साथ गए थे। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने फोन कर कहा कि क्या आप घर का ताला खुला छोड़ गए। उन्होंने ऐसे करने से मना किया और उनसे ताला लगाने के लिए कहा। जैसे ही उनके पड़ोसी अंदर गए तो घर के अंदर भी कुंडे कटे मिले और अलमारी का ताला भी टूटा मिला। तो उन्हें पता चला कि चोरी हुई है। छह अप्रैल की रात तक वह वापस लौटे तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि करीब 1.35 लाख नकदी और करीब 2.65 लाख के गहने चोरी हुए हैं। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed