फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Khalid told the police many other girls were also in contact

Ghaziabad News: पुलिस से बोला खालिद- कई और लड़कियां भी थीं संपर्क में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Khalid told the police many other girls were also in contact
गाजियाबाद। फेसबुक के जरिये दोस्ती कर युवती का धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी खालिद चौधरी को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दूसरे धर्म की कई और लड़कियां भी उसके संपर्क में थीं। पुलिस को उसके मोबाइल में सात लड़कियों के नंबर और कुछ चैट भी मिली हैं। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी साजिश के तहत ही पत्रकार बना था, ताकि उसके खिलाफ शिकायत होने पर पुलिस कार्रवाई न कर सके। पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारियों के मोबाइल नंबर आरोपी के पास मिले हैं।
विज्ञापन

एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी खालिद चौधरी को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह कहीं दूर भागने की फिराक में था। उसका मोबाइल से कई लड़कियों के चैट और अन्य जानकारी मिली है। पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की, जिसमें वह दूसरे धर्म की लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती करता था। आरोपी ने युवती की पीठ पर अपने नाम का टैटू भी बनवा दिया था। इस तथ्य को भी पुलिस ने साक्ष्य के रूप में केस डायरी में शामिल किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के आदर्शनगर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी ने अपने कई करीबियों की करतूत और धर्मातंरण से जुड़े कई राज पुलिस को बताए हैं। ऐसे में अब पुलिस उसके करीबियों की कुंडली भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
एक काॅलोनी की युवती ने विजयनगर थाने में 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि फेसबुक के जरिये दोस्ती कर खुद का नाम दीपक बता खालिद ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसको गर्भवती कर दिया। आरोपी ने गर्भपात कराने के साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका धर्मांतरण करा दिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed