फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Keeping dogs expensive, registration fee will increase five times

Ghaziabad News: कुत्तों को पालना हुआ महंगा, पांच गुना बढ़ेगा पंजीकरण शुल्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Keeping dogs expensive, registration fee will increase five times
गाजियाबाद। कुत्तों को पालना अब महंगा हो जाएगा। नगर निगम पंजीकरण शुल्क पांच गुना करने जा रहा है। इसके लिए नियमावली बनाई जा रही है। मौजूदा समय में पंजीकरण का शुल्क 200 रुपये है। एक अप्रैल से यह राशि 1000 हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में करीब 5090 पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया गया है। हर साल होने वाले नवीनीकरण की राशि भी 100 रुपये की जगह पांच सौ रुपये किए जाने की तैयारी है। करीब चार साल पहले पंजीकरण की राशि बढ़ाई गई थी अब दोबारा बढ़ाई जा रही है। नगर निगम के उप मुख्य पशु चिकित्सा एंव कल्याण अधिकारी डाॅ. अनुज सिंह का कहना है कि पंजीकरण शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पूर्व में सदन से पास हो चुका है। पंजीकरण शुल्क एक हजार और नवीनीकरण शुल्क पांच सौ रुपये किया गया है। नियमावली तैयार की जा रही है। जल्द गजट प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-------
पंजीकरण के लिए नसबंदी प्रमाणपत्र अनिवार्य
पंजीकरण के लिए कुत्तों की नसबंदी का प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि नसबंदी प्रमाणपत्र के साथ वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भी पशु प्रेमियों को लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
खुले में गोवंश पकड़े जाने पर लगेगा 10 हजार जुर्माना

गाजियाबाद। खुले में गोवंश छोड़ने पर अब पशु पालकों को 2000 की जगह 10 हजार जुर्माना देना होगा। नगर निगम जल्द ही गजट प्रकाशन कराने जा रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज सिंह का कहना है कि नियमावली तैयार की जा रही है। जुर्माने की राशि बढ़ाने से जहां नगर निगम की आय बढ़ेगी, वहीं पशु पालक अपने पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने से बचेंगे। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वह अपने पशुओं को सड़क पर खुला न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed