{"_id":"66de268eacee83225b0f4084","slug":"kavi-kumar-vishwas-was-abused-on-phone-and-threatened-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-111829-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कवि कुमार विश्वास से फोन पर की अभद्रता, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कवि कुमार विश्वास से फोन पर की अभद्रता, दी धमकी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। प्रख्यात हिंदी कवि कुमार विश्वास के लिए एक अनजान नंबर से युवक ने उनके मैनेजर प्रवीण कुमार पांडेय को कॉल करके अभद्रता के बाद धमकी दी है। धमकी भरी कॉल शनिवार शाम करीब छह बजे आई थी। उस समय कुमार सिंगापुर में भक्तों को प्रभु श्रीराम की कथा सुना रहे थे। मैनेजर ने इंदिरापुरम पुलिस को बीएनए की धारा 351(4) धमकी देने का मुकदमा कराया है। पुलिस जांच में मुंबई के युवक का नंबर के बारे में पता चला है। टीम उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है।
कुमार विश्वास वसुंधरा सेक्टर-3 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके मैनेजर प्रवीण पांडेय ने बताया कि सात सितंबर की शाम छह बजकर दो मिनट तक अनजान नंबर से उनके फोन पर कॉल आईं थीं। कॉल करने वाले युवक ने हेलो बोलते ही कुमार विश्वास को श्रीराम कथा करने पर उनके लिए अभद्र बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने सीधे तौर पर धमकियां दीं। मैनेजर के मुताबिक, कॉल करने वाले युवक की भाषा काफी आपत्तिजनक थी। इस कॉल के बाद उन्हें कुमार विश्वास और अपनी सुरक्षा की चिंता हो गई। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस से उम्मीद जताई कि यूपी पुलिस इस गंभीर प्रकरण में कॉलर का पता करके जिम्मेदार युवक के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। बताया कि कुमार विश्वास का 8 सितंबर से 13 सितंबर के बीच सिंगापुर में प्रभु श्रीराम का कथा का आयोजन है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच में अनजान नंबर मुंबई के एक युवक का सामने आया है। उसने नशे में कॉल की थी। फिलहाल यह व्यक्ति कौन है और क्या करता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में ही पता चल पाएगा।