फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kaushambi caught cheating in Call Center, five arrested

कौशांबी में पकड़ा ठगी का कॉल सेंटर, पांच गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi caught cheating in Call Center, five arrested
laptop - फोटो : demo pic

एटीएम कार्ड रिन्यू करने और नए ऑफर का लालच देकर लोगों को ठगने वाले पांच ठगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कौशांबी स्थित उनके कॉल सेंटर से दबोचा। पुलिस ने लैंडलाइन हैंडसेट, आठ मोबाइल, तीन लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह 100 से ज्यादा ठगी की वारदातें कर चुका है। नौकरी न मिलने पर ये सभी ठगी का धंधा करने लगे।

विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कौशांबी चौकी इंचार्ज ने स्टार इनफिनिटी के ऑफिस पर छापेमारी की तो वहां कॉल सेंटर चलता मिला। पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। सभी ने बताया कि वे एक फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को शॉपिंग के ऑफर देते थे। इसके बाद उनके अकाउंट से रुपये उड़ा लेते थे।
विज्ञापन


इसके अलावा एटीएम रिन्यू करने के नाम पर भी ठगी करते थे। पकड़े गए ठग लखन निवासी रामपुर, सोमदत्त निवासी हाथरस, अमित निवासी मालीवाड़ा, सुनील निवासी खोड़ा, राहुल निवासी मालीवाड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल और सोमदत्त बीटेक पास हैं, जबकि अमित बीसीए कर चुका है। अन्य तीन भी बीसीए पास हैं। नौकरी नहीं मिलने के चलते सभी यहां लोगों के साथ ठगी करते थे। कौशांबी में करीब एक माह से ठगी का धंधा चल रहा था।

ऑफर का लालच देकर करवाते थे रुपये जमा
एसआई विशाल ने बताया कि वे लोगों को शॉपिंग साइट पर सामान खरीदने पर महंगे गिफ्ट देने का लालच देते थे। वेबसाइट के जरिए पेमेंट करने के बाद ऑर्डर भेजते ही नहीं थे। लोग वेबसाइट पर दिए नंबर पर कॉल करते तो उनका कॉल ही रिसीव नहीं होता था।


वेबसाइट पर दिया पता भी फर्जी है। वेबसाइट के अलावा इंश्योरेंस करने के नाम पर, एटीएम कार्ड रिन्यू करने के नाम पर और अकाउंट डिटेल लेकर भी ठगी की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed